यॉंत्रिक विभाग
डीजल कर्षण और आपदा प्रबन्धन
1-डीजल शेड
(i) डीजल लोको शेड,झांसी -
डीजल लोको शेड झांसी के पास निम्नलिखित श्रेणी के 119 बीजी लोकोमोटिव हैं
डब्लूडीएम 2 09
डब्लूडीएम 3ए 45
डब्लूडीएम 3डी 24
डब्लूडीजी 3ए 31
डब्लूडीएस 6 10
योग 119
डीजल शेड झॉसी बेस 01 डब्ल्यू.डी.जी.3ए लोकोमोटिव परेल वर्कशाप, मध्य रेलवे में एवं 01 डब्ल्यू.डी.एम.2 और 01 डब्ल्यू.डी.एम.3ए लोकोमोटिव डीजल शेड झॉसी में रद्दीकरण के अन्तर्गत हैं ।
(ii) ग्वालियर एवं धौलपुर-
ग्वालियर और धौलपुर में एनजी लोको शेड है। ग्वालियर एनजी लोको शेड के पास 10 एनडीएम 5 नैरोगेज लोकोमोटिवस् और एक डीजल रेल कार है। ग्वालियर नैरोगेज (2’ गेज) खण्ड का विस्तार ग्वालियर- सबलगढ-शीवपुरकलां करीब 200 किमी है।
जबकि धौलपुर एनजी लोको शेड के पास 05 जेडडीएम 5 नैरोगेज लोकोमोटिवस् हैं। धौलपुर नैरोगेज(2’ 6” गेज)खण्ड का विस्तार धौलपुर- सिरमुत्रा- तंतपुर करीब 71 किमी है।
(iii) आगरा कैंट
a) डब्ल्यू.डी.एम.2 शंटिंग लोकोमोटिवस् -
16 डब्ल्यू.डी.एम.2 इंफीरियर (ओवर-एज) लोकोमोटिवस् हैं, जो इलाहाबाद और आगरा मण्डल के इंफीरियर लोको पावर प्लान के अंतर्गत शंटिंग का काम करते हैं।
डीजल शेड आगरा में 01 डब्ल्यू.डी.एम.2 लोकोमोटिव रद्दीकरण के
अन्तर्गत हैं ।
b)एम.जी.रेल बस
दो डीजल रेल बस है जो मथुरा के अन्तर्गत है । इन रेल बसों में कमिन्स इंजन और वाइथ ट्रांसमिशन उपलब्ध हैं । यह मथुरा-वृन्दावन के बीच मीटर गेज खण्ड में प्रतिदिन 5 ट्रिप चलाई जा रही है ।
c)डी.ई.एम.यू. आगरा
आगरा छावनी के अंतर्गत दो डी.ई.एम.यू रेक है । इस डी.ई.एम.यू. की सेवा आगरा फोर्ट-भरतपुर-बांदीकुई के बीच सप्ताह में 6 दिन तथा प्रति दिन 3 ट्रिप के लिए उपलब्ध है।
2- ए.आर.टी. एवं ए.आर.एम.वी
दुर्घटना राहत ट्रेन और दुर्घटना राहत मे मेडिकलवान निम्नलिखित स्थानों पर उपलब्ध है, जिनसे किसी दुर्घटना से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने का कार्य किया जा सके ।
(i) दुर्घटना राहत गाड़ी
a) इलाहाबाद मण्डल:-
ए.आर.टी.- इलाहाबाद, कानपुर और टुण्डला
140टन डीजल हाईड्रालिक क्रेन एवं बुल्डोजर - कानपुर
b)झांसी मण्डल:
ए.आर.टी.- झांसी
स्वचालित ए.आर.टी.- बांदा
140टन डीजल हाईड्रालिक क्रेन- झांसी
c)आगरा मण्डल:-
ए.आर.टी.- आगरा कैंट
140टन डीजल हाईड्रालिक क्रेन - आगरा कैंट
(ii) दुर्घटना राहत मेडिकल वान (ए.आर.एम.वी.):
a)इलाहाबाद मण्डल : कानपुर और टुण्डला
स्वचालित ए.आर.एम.वी.:इलाहाबाद
b)झांसी मण्डल : झांसी औरं बांदा
c)आगरा मण्डल : आगरा कैंट
3. रनिंग रूम और ड्राइवर लॉबी
a)रनिंग रूम-
डीजल ड्राइवर रनिंग रूम निम्नलिखित स्थान पर है:-
इलाहाबाद, ग्वालियर, बांदा, फरूखाबाद, मानिकपुर,
खुजराहो, सबलगढ ( एन.जी.), शिवपुर कॅला ( एन.जी.)
b)ड्राइवर लॉबी-
डीजल ड्राइवर लॉबी निम्नलिखित स्थान पर है:-
इलाहाबाद, छिवकी, ग्वालियर, बांदा
-----