Indian Railway main logo Welcome to Indian Railways
खोज :  
Increase Font size Normal Font Decrease Font size
View Content in English
National Emblem of India

हमारे बारे में

भारतीय रेलवे कार्मिक

समाचार एवं भर्ती

निविदाओं और अधिसूचनाएं

प्रदायक सूचना

यात्री सेवा

हमसे संपर्क करें



 
Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
जन शिकायत निवारण संगठन

जन शिकायत निवारण संगठन

रेल प्रयोक्‍ताओं की शिकायतों का यथाशीघ्र निपटान करने तथा उच्‍च स्‍तरीय संतुष्टि प्रदान करने के लिए रेलवे में जन शिकायत निवारण तंत्र स्‍थापित किया गया है। उत्‍तर मध्‍य रेलवेमें यह संगठन वरिष्‍ठ उप महाप्रबंधक, महाप्रबंधक कार्यालय, उत्‍तर मध्‍य रेलवे, इलाहाबाद के अधीन है। उनका टेलीफोन नंबर 23027 (रेलवे) है।

इसी प्रकार मंडलों के मुख्‍यालयों में भी जन शिकायत निवारण प्रकोष्‍ठ स्‍थापित किया गया है, जो अपर मंडल रेल प्रबंधक के अधीन कार्य कर रहा है, जो कि मंडल के जन शिकायत निदेशक भी हैं। उनके पते और टेलीफोन नंबर नीचे दिए गए हैं :-

मंडल

पदनाम

पता

बीएसएनएल टेलीफोन नं.

इलाहाबाद

अपर मंडल रेल प्रबंधक

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, इलाहाबाद

0532-2601106

झांसी

अपर मंडल रेल प्रबंधक

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, झांसी

0510-2449417

आगरा

अपर मंडल रेल प्रबंधक

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आगरा

0562-2420979

रेल प्रयोगकर्ता प्रत्‍येक बुधवार कार्य दिवस को 16.00 बजे से 17.00 बजे तक अपनी शिकायतों के संबंध में अपर मंडल रेल प्रबंधक से मिल सकते हैं। इसी प्रकार प्रधान कार्यालय में वे अपनी शिकायतों पर विचार-विमर्श के लिए प्रत्‍येक माह के पहले सोमवार, पहले शुक्रवार और तीसरे शुक्रवार को 16.00 बजे से 17.00 बजे तक वरिष्‍ठ उप महाप्रबंधक से मिल सकते हैं।

प्रधान कार्यालय में सहायक सचि, जन शिकायत, दावा और धन वापसी, चोरी और उठाईगीरी की शिकायतों के अतिरिक्‍त सभी शिकायतों पर स्‍वयं विचार करते हैं। निजी सामानों के चोरी हो जाने या उठाईगीरी के मामले में अपने नजदीकी राजकीय रेलवे पुलिस से संपर्क स्‍थापित करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। ऐसा करने में यदि आवश्‍यक हो तो वहाँ ड्यूटी पर तैनात स्‍टेशन मास्‍टर या सहायक स्‍टेशन मास्‍टर की सहायता ली जा सकती है।

इसके अतिरिक्‍त सभी स्‍टेशनों, जनपान गृहों, महत्‍वपूर्ण गुड्स शेडों एवं खान-पान स्‍टालों पर शिकायत/सुझाव पुस्तिका उपलब्‍ध कराई गई हैं। लोग आसानी से इसमें अपनी शिकायतें/सुझाव दर्ज कर सकते हैं। रेल प्रयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए इस रेलवे के महत्‍वपूर्ण स्‍टेशनों पर शिकायत/सुझाव पेटियां भी उपलब्‍ध कराई गई हैं।

उपर्युक्‍त के अतिरिक्‍त निम्‍नानुसार अन्‍य सुवि‍धाएं भी उपलब्‍ध कराई गई हैं :-

(क)शिकायत/सुझाव पुस्तिका : सभी स्‍टेशनों, जलपान गृहों, महत्‍वपूर्ण गुड्स शेडों एवं पेंट्री कारों में शिकायत/सुझाव पुस्तिका उपलब्‍ध कराई गई हैं। यह पुस्तिका उपनगरीय गाड़ियों को छोड़कर अन्‍य गाड़ियों के कंडक्‍टरों और गार्डों के पास भी उपलब्‍ध रहती है।

(ख)शिकायत एवं सुझाव पेटी : रेल प्रयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए इस रेलवे के महत्‍वपूर्ण स्‍टेशनों पर शिकायत/ सुझाव पेटियां भी उपलब्‍ध कराई गई हैं।

(ग)जन शिकायत निवारण बूथ : यात्रियों की सहायता और उनकी शिकायतों के तत्‍काल निवारण हेतु इस रेलवे के महत्‍वपूर्ण स्‍टेशनों पर जन शिकायत निवारण बूथ स्‍थापित किए गए हैं।

जन शिकायत प्रकोष्‍ठ :

रेल प्रयोक्‍ताओं की शिकायतों का यथाशीघ्र निपटान करने तथा उच्‍च स्‍तरीय संतुष्टि प्रदान करने के लिए रेलवे में जन शिकायत निवारण तंत्र स्‍थापित किया गया है। उत्‍तर मध्‍य रेलवेमें यह संगठन वरिष्‍ठ उप महाप्रबंधक, महाप्रबंधक कार्यालय, उत्‍तर मध्‍य रेलवे, इलाहाबाद के अधीन है। उनका टेलीफोन नंबर 23027 (रेलवे) है।

उत्‍तर मध्‍य रेलवे, प्रधान कार्यालय, इलाहाबाद द्वारा लोगों/दावाकर्ताओं की सुविधा के लिए एक दावा बेवसाइट www.claims.indianrail.gov.in खोला गया है। इस साइट पर लोग अपने दावा मामलों का पंजीयन करा सकते हैं तथा उसकी वर्तमान स्थिति का पता लगा सकते हैं।

 




Source : CMS Team Last Reviewed on: 21-01-2011  


  प्रशासनिक लॉगिन | साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.